फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry ward residents demonstrated in NP office due to dumping of garbage among the population

आबादी के बीच कचरा डंप होने से नाराज वार्डवासियों ने नपां कार्यालय में किया प्रदर्शन

Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Angry ward residents demonstrated in NP office due to dumping of garbage among the population
मऊ। डंपिंग्र ग्राउंड होने के बाद नगर पंचायत कोपागंज द्वारा आबादी के बीच खाली जगह पर कचरा डंप करने से नराज लोगों ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत समस्या का निस्तारण नहीं कर सकी। इसके बाद उन लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कवायद न होने पर मजबूरन लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत के 17 वार्डों से निकलने वाला 1.40 मीट्रिक टन कचरा कोपाकोहना मुहल्ला से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे डंप किया जा रहा है। बारिश के चलते नगर पंचायत द्वारा डंप कचरा बह कर न केवल आबादी के बीच पहुंच रहा है, बल्कि हवाओं के बहने से भीषण दुर्गंध से स्थानीय रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज लोग शनिवार की सुबह दस बजे नगर पंचायत कोपागंज कार्यालय पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी रमेश, सुरेंद्र, कलावती, सुरसती, शकुंतला, संतोष, सीता, शीला ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा एक वर्ष पूर्व डंपिंग ग्राउंड जमीन चिह्नित करने के बाद कचरा आबादी के बीच डंप किया जा रहा है। कई बार इससे होनेे वाली समस्या को लेकर ईओ तथा चेयरमैन को अवगत कराया गया। उधर करीब दो घंटे बाद पहुंचे ईओ जय प्रकाश यादव ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर डंप कचरे को मिट्टी से ढ़कने तथा वहां कचरा डंप न करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग प्रदर्शन समाप्त करते हुए वापस लौटे, चेताया कि नगर पंचायत द्वारा भविष्य में आबादी के बीच कचरा डंप करने पर पुन: विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed