फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers protested due to accumulation of dirty water on the road

सड़क पर गंदा पानी जमा होने से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to accumulation of dirty water on the road
कोपागंज ग्राम सभा रईसा में सड़क पर बह रहे गंदा पानी के विरोध में प्रदर्शन ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा रईसा के चौहान बस्ती में गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी नाली को बंद कर देने से घरो का गन्दा पानी सड़क पर जमा होने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क पर गंदे पानी के एकत्रित होने बच्चों के साथ साथ सभी लोगो को अत्यंत परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि अगर इस समस्या को हल नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण ब्लॉक का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। कोपागंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रईसा के चौहान बस्ती के लोग गत तीन महीनो से नारकीय जीवन जी रहे है। ग्राम पंचायत द्वारा बस्ती के लोगो के घरों का गन्दा पानी बहाने के लिए नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन तीन महीने पूर्व गांव के कुछ लोगों ने नाली में मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके चलते बस्ती के लोगो के नाली का गन्दा पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है और ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने समाधान दिवस के साथ साथ जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे आजिज बस्ती के लल्लन, अभिमन्यु चौहान, दिनेश चौहान, योगेश चौहान, सुनीता, बालचंद, सिरताजी, परमिंदर, पूनम चौहान, निवास हरिजन आदि महिला पुरुष सड़क के बीचोबीच नाले के गंदे पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed