फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers protested against theft in the temple

Mau News: मंदिर में चोरी से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested against theft in the temple
कोपागंज। स्थानीय थाना के ग्राम सभा नौसेमार स्थित बारहदुअरिया प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रखी दानपेटिका को शनिवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर उसमें रखे सारे पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कई बार मंदिर में हुई चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मंदिर पर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। बारहदुअरिया प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी रविवार की सुबह पूजा करने गए तो देखा कि दानपेटिका का ताला टूटा हुआ था। मंदिर समिति के अध्यक्ष गुड्डू यादव ने 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के आसपास छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मंदिर पर पूजा करने आए श्रद्धालुओं और चोरी की सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चोरी का खुलासा करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे राम बेलाश यादव, सिधागर कुमार, गुलाब, कन्हैया साहनी, पिंटू सिंह, रामकरन यादव, राजकुमार साहनी, हरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि इससे पहले भी कई बार मंदिर से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन शिकायत पत्र देने के बाद भी स्थानीय पुलिस किसी भी का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed