फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry villagers protest at police station

नाराज ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन

Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest at police station
कोपागंज के भांवरकोल में पुलिस द्वारा गांव वालों पर मुकदमा कायम होने के विरोध में प्रदर्शन करते ग? - फोटो : MAU
कोपागंज । थाना क्षेत्र के ग्राम भांवरकोल के बकरी चुराते चोर को पकड़े गए चोर की तहरीर पर पुलिस ने चोर को पकड़ने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्दोष लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। थाना क्षेत्र के ग्राम भांवरकोल निवासी राजेश पुत्र प्रभुनाथ ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 13 जुलाई रात्रि में मोटरसाइकिल से आये दो चोर उसकी बकरी चुराने लगे। विरोध करने पर एक चोर भाग गया जबकि पकड़े गए चोर कासिम पुत्र नसरुद्दीन निवासी मानिकपुर घोसी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आये ग्रामीणों की मदद से कासिम को पकड़ कर खम्भे से बांध कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी कासिम की तहरीर पर राजेश सहित अन्य कई ग्रामीणों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया । इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन करने वालो में रीना देवी, आशा देवी, शीला, मंजू देवी, राजकुमारी ,रामवती ,कुंती , राजेश ,विक्रम मंगरु ,मोहन और सुरेंद्र राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed