{"_id":"57d1c5384f1c1be9063198b6","slug":"anganwadi-workers-and-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
mau
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं परदहां ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को परदहां ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि निदेशालय में आनंद कुमार पांच वर्षो से कुंडली मारकर बैठे हैं तत्काल हटाया जाए। जनपदों में मुख्य सेविकाओं को प्रभारी और कनिष्ठ बाल विकास परियोजना अधिकारियों से प्रभार दिए जाने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। निदेशालय में स्थानांतरण उद्योग बंद किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को परियोजनाओं में मानदेय रोके जाने व काटा बंद किया जाए। इस अवसर पर आशा देवी, मंजू यादव, हेमा, सविता, ऊषा, लालती यादव, मंजू यादव, अनीसा, मनीषा, सावित्री देवी, विमला आदि शामिल थे।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय स्थित बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष किताबूनिशा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है।कहा कि आगनबाड़ी कार्यकत्रियां हाड़तोड़ मेहनत कर तमाम शासकीय कार्य कराने में सहयोग करती हैं, लेकिन अभी तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा सका है। अध्यक्ष उमिला देवी ने कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तबतक संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर अनीता, कंचन, पानमती, अनुपमा, प्रमिला, संध्या, ऊषा, रमावती, गिरजा, लालसा आदि शामिल थे।