फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ananya became district topper in CBSE 12th and Varun in 10th

Mau News: सीबीएसई 12वीं में अनन्या और 10वीं में वरुण बने जिला टॉपर

Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ananya became district topper in CBSE 12th and Varun in 10th
मऊ। सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। नगर के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल 12वीं बायो वर्ग की छात्रा अनन्या पांडेय ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं 10वीं में अमृत पब्लिक स्कूल के वरुण मिश्र 98 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉपर रहे।
विज्ञापन

वहीं 12वीं में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा प्रगति सिंह ने कला वर्ग से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे नंबर पर भी सनबीम की मान्या खंडेलवाल 97 फीसदी अंक के साथ रहींं।
विज्ञापन

10वीं में वहीं दूसरे नंबर पर सैक्रेड हार्ट स्कूल मोहम्मदाबाद गोहना के आर्यन राय 97.4 फीसदी अंक के साथ रहे। जबकि तीसरे स्थान पर किंग्स ईडन इंटरनेशनल कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना की सोनाया राज मद्धेशिया 97.4 फीसदी अंक के साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संबद्ध 34 माध्यमिक विद्यालय हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6031 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नगर के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल की 12वीं बायो वर्ग की छात्रा अनन्या पांडेय ने 97.6 प्रतिशत प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा प्रगति सिंह ने कला वर्ग से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें दूसरा स्थान हासिल किया। सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।

विज्ञान वर्ग की छात्रा अनन्या पांडेय ने 97.6 प्रतिशत, मानवीकी वर्ग से मान्या खंडेलवाल ने 97 प्रतिशत वाणिज्य वर्ग की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग पीसीबी छात्र अलीम तौकीर ने 96.4 प्रतिशत और मानवीकी वर्ग के छात्र सूर्य प्रताप ने 95.4 प्रतिशत लाकर विद्यालय को गौरवांवित किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्र छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। सफलता मिलने पर मिठाइयां बंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed