फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An open transformer is placed near the fields

खेतों के पास रखा है खुला ट्रांसफार्मर

Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
An open transformer is placed near the fields
वलीदपुर। नगर पंचायत के काजी टोला सरकारी ट्यूबवेल के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। जबकि गर्मी बढ़ गई है और ऐसे में अगलगी की घटनाएं भी होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग अभी तक लापरवाही बरत रहा है। काजी टोला सरकारी ट्यूबवेल के पास जमीन पर 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर खेतों से सटा हुआ रखा गया है। यह झाड़ से पूरी तरह ढका है। ऐसे में शार्ट सर्किट होने की संभावना बनी है। बीते वर्ष भी पांच बिगहा लहलहाती गेहूं की फसल में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। क्षेत्र के श्याम सुंदर, हरिकेश, मनोहर, राम, रामप्यारे ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर को जमीन से हटाकर नियमानुसार प्लेटफार्म बनाकर उस पर रखने की मांग की गई। बावजूद जिम्मेदार इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है। एसडीओ एमके आर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विभाग को स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है जल्द ही उसे हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed