{"_id":"6aa2f5a9942c0ba6af0937be","slug":"an-awareness-program-on-women-and-child-safety-was-held-in-badraon-mau-news-c-295-1-mau1001-151771-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बड़रांव में महिला एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बड़रांव में महिला एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन
Photo Title
महिला कल्याण विभाग की टीम ने ग्राम सभा बसारथपुर और दुलेश्वरी कॉन्वेंट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, किशोरियों और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा से संरक्षण और लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। साथ ही 1098, 1076, 181, 1090, 1930 और 112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय में विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा नशे से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी समस्या की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े संदेशों को अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अर्चना, लैंगिक विशेषज्ञ तृप्ति राय और विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास मौजूद रहे।