फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Alleging bad food, students locked themselves in the hostel

Mau News: खराब खाना का आरोप लगाकर छात्रों ने खुद को हास्टल में किया बंद

Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Alleging bad food, students locked themselves in the hostel
इंदारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा महुआर के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार की सुबह समस्याओं को लेकर हंगामा दिया। छात्रावास भवन गेट पर ताला लगाकर हास्टल में खुद को बंद कर लिया। आठ घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर डीएम अरुण कुमार पहुंचे। छात्रों से बातचीत की। एसडीएम सदर के सामने छात्रों ने भोजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे से कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्र विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए अपने आप को हास्टल में बंद कर लिया। गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने के बजाया प्राचार्य नजर अंदाज करते हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि छह महीने पहले 160 टैबलेट वितरित करने के लिए आए थे लेकिन किसी को वितरण नहीं किया गया। पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो रही। किताबें भी नहीं मिल रही हैं। मेन्यू के अनुसार खाना भी नहीं मिलता है। इससे नाराज होकर छात्र मजबूरन प्रदर्शन करने को बाध्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के उप प्राचार्या सीपी राय और अध्यापक छात्रों को मनाकर बाहर लाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन छात्र जिलाधिकारी अरुण कुमार के आने पर गेट खोलने की जिद में पर अड़े रहे। मजबूरन विद्यालय प्रबंधन ने करीब दस बजे जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया।
इसके बाद करीब बारह बजे जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सदर एसडीम हेमंत चौधरी, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा पुलिस दल बल के साथ विद्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी सीधे हास्टल पहुंचे और उनके कहने पर हास्टल का ताला छात्रों ने खोला।
केवल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अंदर पहुंचे। यहां करीब पंद्रह मिनट तक दोनों अधिकारियों के सामने छात्रों ने अपनी बात रखी। 12.15 मिनट पर छात्र बाहर निकले। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन से अलग से वार्ता करने के बाद दोनो अधिकारी निकल गए। सदर एसडीएम हेमंत चौधरी ने अपने समक्ष ही छात्रों को भोजन कराया।

सुबह से ही तैनात रही पुलिस फोर्स : इंदारा। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पहले अदरी पुलिस चौकी के कुछ जवान मौके पर पहुंचे लेकिन छात्रों की संख्या ज्यादा होने पर कोपागंज थाने को सूचना दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल विद्यालय परिसर में मौजूद रहे। छात्रों का आरोप था कि भोजन की गुणवत्ता विद्यालय में ठीक नहीं रह गई है। इसके अलावा अन्य समस्याओं को गिनाया। वहीं, विद्यालय के उप प्राचार्या सीपी राय का कहना है कि कल बच्चों के छात्रावास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इससे नाराज होकर ही बच्चों ने प्रदर्शन किया। व्यवस्था में कहीं कोई गड़बड़ नहीं है।
ालय प्रबंधन द्वारा उनके नंबरों में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed