फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegation: Petrol poured on married woman on 23rd day of marriage over dowry.

आरोप: दहेज के लिए शादी के 23वें दिन विवाहिता पर पेट्रोल छिड़का

Fri, 04 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Petrol poured on married woman on 23rd day of marriage over dowry.
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी कुसुम यादव की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम डॉक्टर पति अभिषेक यादव सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में कार और 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर शादी के 23वें दिन जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़का गया और उन्हें घर से निकाल दिया गया।
प्राथमिकी के अनुसार, कुसुम यादव की शादी 19 जून को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुमहीं खुर्द रसूलपुर निवासी अभिषेक यादव के साथ हुई। उनके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 10 लाख नकद, 30 ग्राम सोना आदि दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर पति अभिषेक यादव, सास ऊषा देवी, ससुर शिवपूजन यादव, ननद रागिनी व अभिसारिका और ननदोई रामनरेश व हरेंद्र कम दहेज का ताना देने लगे। उनका कहना था कि डॉक्टर बेटे की शादी कहीं और करते तो कार और ज्यादा रुपये मिलते। उन्होंने मायके से कार और अतिरिक्त 10 लाख रुपये नकद मंगवाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के 23वें दिन, बीते 11 जुलाई की सुबह ससुराल के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर कुसुम की बहन और भाई ने नंदगंज थाना की मदद से उन्हें ससुराल से मुक्त कराया और मायके लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed