फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All the important forms should be monitored by the presiding officer himself.

Mau News: समस्त महत्वपूर्ण प्रपत्रों को निगरानी पीठासीन अधिकारी स्वयं करें

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
All the important forms should be monitored by the presiding officer himself.
मऊ। सभी लोग टीम भावना से मिलकर काम करें, जिससे बिना किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सकुशल संपन्न हो सके। चुनाव के उपरांत भरे जाने वाले समस्त महत्वपूर्ण प्रपत्रों को निगरानी पीठासीन अधिकारी स्वयं करें। यह निर्देश सामान्य प्रेक्षक बेनहुर महेश दत्त इक्का ने माइक्रो ऑब्जर्वर्स के प्रशिक्षण के दौरान दिए। विधानसभा घोसी उप निर्वाचन को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सामान्य प्रेक्षक श्री बेनहुर महेश दत्त इक्का की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर्स को उनके निर्धारित मतदान केंद्राें पर मतदान प्रारंभ होने के उपरांत मतदान की समाप्ति तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। चेक लिस्ट के अनुसार मतदान के दौरान होने वाली समस्त कार्यवाहियों का डाॅटा समय से फीड करने तथा मतदान के उपरांत सारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपस्थित माइक्रो ऑब्जर्वर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हर चुनाव की अलग चुनौतियां होती हैं। वर्तमान उपचुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करते हुए चुनाव को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करने को भी कहा।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर स्थित समस्त बूथों की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसके अलावा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान छोटी सी छोटी बातों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। समस्त माइक्रो ऑब्जरवर्स को मतदान केंद्रों पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा बनाए गए सहायता बूथ केंद्रों, बूथों पर एजेंटों की उपस्थिति, बूथों के अंदर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था एवं मतदान के दौरान लगने वाली स्याही पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव के उपरांत भरे जाने वाले समस्त महत्वपूर्ण प्रपत्रों को अपनी निगरानी में पीठासीन अधिकारियों द्वारा पूर्ण करने के निर्देश भी सामान्य प्रेक्षक ने दिए। सभी लोग टीम भावना से मिलकर काम करें, जिससे बिना किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सकुशल संपन्न हो सके।

इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे माइक्रो आब्जर्वर को मास्टर ट्रेनरों द्वारा माकपोल करने से लेकर पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले कार्यों हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed