फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All debts of farmers and weavers should be forgiven

किसानों, बुनकरों के माफ किया जाए सभी कर्ज

Sat, 16 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
All debts of farmers and weavers should be forgiven
मऊ। कांग्रेसजनों की बैठक शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर स्थित मिर्जाहादीपुरा चौक पर एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। इसमें लाकडाउन के दौरान आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो लॉकडाउन 24 मार्च को घोषित किया गया था वह सरकार का तुगलकी फरमान था। देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले मजदूरों, कर्मचारियों को 24 मार्च से 30 मार्च के बीच बुला लिया गया होता तो सरकार को देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को बुलाने के लिए ट्रेनों और बसों की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी विभिन्न हिस्सों से लोगों को घर पहुंचाने के लिए किराया देने का जो फैसला लिया है यह मोदी सरकार को सबक है। किसानों, बुनकरों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किया जाए। बिजली के बिल भी माफ किया जाए। कृषि यंत्रों, उर्वरकों पर सब्सिडी दी जाए। राज्य कर्मचारियों के पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ता का तत्काल भुगतान कराया जाए। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की सरकार तत्काल घोषणा किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार राय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, पूर्व मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed