फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All BJP candidates lost in Ratanpura block area

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में हार गए भाजपा के सभी प्रत्याशी

Wed, 05 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
All BJP candidates lost in Ratanpura block area
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत की कुल चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हार गए हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्प लड़ाई जिला पंचायत के वार्ड संख्या नौ में थी। जहां पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह तथा किरण सिंह धर्मपत्नी रमेश सिंह चौहान आमने-सामने थे।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में कुल 28742 मत पड़े थे। जिसमें सर्वाधिक मत किरण सिंह चौहान पत्नी रमेश सिंह चौहान को 11950 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के प्रतिद्वंदीउम्मीदवार अनिल यादव को 3047 मत तो बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव को 2271 मत मिले। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र राजभर को 827 मत, उमेश को 343, मृत्युंजय को 131, रमिता सिंह को 2716 ,रिंकू को 196 ,विनोद को 111, शैलेंद्र सिंह को 426 ,सुधाकर को 1336 तथा पूर्व ग्राम प्रधान सोनी को 1843 मत प्राप्त हुए। इस तरह से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली किरण सिंह पत्नी रमेश सिंह चौहान की पहली बार ताजपोशी हो गई। जबकि इसके पूर्व पिछली बार वार्ड संख्या आठ से रमेश सिंह चौहान ने जबरदस्त तरीके से चुनाव लड़ा था परंतु वे बदकिस्मती से हार गए। इसके बाद वह लगातार अपने क्षेत्र में मतदाताओं के संपर्क में थे और अपने पार्टी के झंडे डंडे पगड़ी गमछा की पहचान बना करके बाइक से लगातार चलते रहे। और उनके क्षेत्र में लगातार कठोर परिश्रम की वजह से उनकी पत्नी किरण सिंह चौहान को विजय श्री मिली । उनके प्रतिद्वंदी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी जबरदस्त तरीके से प्रचार किया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके लिए कठोर परिश्रम किया परंतु इस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों की भारी भीड़ थी। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, और मत विभाजन के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed