{"_id":"c3ae8d027f4442187a9bd205b87154e3","slug":"ahirpurwa-millions-of-fire-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरपुरवा में आग से लाखों की क्षति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिरपुरवा में आग से लाखों की क्षति
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के रमउपुर ग्राम पंचायत के टोला अहिरपुरवा में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गृह स्वामी का भारी मात्रा में अनाज राख हो गया साथ ही इस घटना में एक भैंस और एक बकरी की जलकर मौत हो गई।
अहिरपुरवा निवासी बलराम यादव का चार मड़ई है। इसी में वे अपने पशुओं को बांधने के साथ अनाज आदि रखते थे। बीती रात एक मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें बगल के दूसरे मड़ई तक पहुंच गईं और वह भी धू धू कर जलने लगा।
दूसरे मड़ई में उनके दो भैंस तथा दो बकरी बंाी हुई थी। भैंसों के चिल्लाने से बलराम यादव की नींद टूटी तो वे हड़बड़ा कर उठे। उन्होंने अपने मड़ई को जलते देख तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर गांव वाले भी जग गए और बाल्टी से पानी लेकर आग बुझाने लगे लेकिन उनका प्रयास काम नहीं आया, बलराम की चारों मड़ई जल कर राख हो गई। दोनों भैंस और बकरी बुरी तरह झुलस गई।
इनमें एक भैंस तथा एक बकरी की मौत हो गई। मड़ई में रखा उनका सारा अनाज जल कर राख हो गया। बलराम ने बताया कि करीब 50 हजार का अनाज जलकर राख हुआ है।