{"_id":"603009038ebc3ee90924a9ec","slug":"ahamadaabaad-gorakhapur-eksapres-tren-ka-maoo-steshan-par-hoga-stopej-mau-news-vns575669190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मऊ स्टेशन पर होगा स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मऊ स्टेशन पर होगा स्टॉपेज
विज्ञापन
मऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर से अहमदाबाद को जाने वाली विशेष ट्रेन 09489/09490 का संचालन दो मार्च से अहमदाबाद से शुरू होगा। इस ट्रेन का ठहराव मऊ जंक्शन पर भी होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसकी पुष्टि डीआरएम के पीआरओ अशोक ने की।
अहमदाबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो मार्च से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को अहमदाबाद से गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में तीन मार्च से गोरखपुर से शुरू होगी। गोरखपुर से छूटने के बाद यह ट्रेन देवरिया के बाद मऊ स्टेशन पर रुकेगी। मऊ से चलने के बाद वाराणसी फिर प्रयागराज होते हुए अहमदाबाद को रवाना होगी। बताया कि इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 कोच लगाए गए हैं।
साप्ताहिक ट्रेन का भी होगा ठहराव
मऊ। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 09091/09092 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल हम सफर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। जो एक मार्च से संचालित होगी। एक मार्च सोमवार से इसका शुभारंभ बांद्रा टर्मिनल से होगा। दो मार्च मंगलवार को गोरखपुर से इसका संचालन होगा। हम सफर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का मऊ जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे मुंबई रूट के यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।