फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After coming pregnant to the District Women's Hospital, the syndicate becomes active for commission.

Mau News: जिला महिला अस्पताल में गर्भवती आने के बाद कमीशन के लिए सक्रिय हो जाता है सिंडिकेट

Sat, 28 Sep 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
After coming pregnant to the District Women's Hospital, the syndicate becomes active for commission.
मऊ। जिला महिला अस्पताल में किसी भी गर्भवती के आने के बाद दलालों का सिंडिकेट कमीशन के लिए सक्रिय हो जाता है। सिंडिकेट से जुड़े लोग गर्भवती और उसके परिजन को निजी अस्पतालों में ले जाने के जाल बुनने लग जाते हैं। ऐसे मरीजों को सरकारी से निजी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए कमीशन दी जाती है। मरीज को निजी अस्पतालों में भेजने में सरकारी अस्पताल के कर्मियों की खूब मिली भगत रहती है। बीते दिनों ही नगर के एक गर्भवती के महिला अस्पताल में आने के बाद उसे महिला ने निजी अस्पताल में भर्ती करा आपरेशन करा दिया। इसके बाद कमीशन के चक्कर में दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट भी हुई थी। इस घटना ने सरकारी अस्पताल में निजी अस्पतालों से जुड़े सिंडिकेट की भी पोल खोल दी थी। मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं में एक स्वास्थ्यकर्मी तो दूसरी महिला बाहरी पाई गई है। मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने एसीएमओ डा. आरएन सिंह और कोतवाल अनिल कुमार सिंह के साथ निजी अस्पताल पहुंचे, जहां गर्भवती को भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को जांच के दौरान अस्पताल के बाहर और अंदर लगे सीसी फुटेज की जांच की गई। पुलिस सभी फुटेज अपने साथ लेकर गई। मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं की पहचान के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच दी गई। दूसरे दिन शुक्रवार को एसीएमओ डा. आरएन सिंह ने गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं के संबंधों की जांच की। इसमें जिसमें एक महिला जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी पाई गई। जबकि दूसरी महिला बाहरी थी।
विज्ञापन

---------------------

गर्भवती के जिला महिला अस्पताल में आने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर दो महिलाओं में हुए मारपीट के बाद कई पहलुओं की जांच हो रही है। अस्पताल के पंजीकरण के साथ दोनों महिलाओं की भी जांच की गई है। विवाद में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी है।
विज्ञापन


- डा. आरएन सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed