फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After a long wait began pontoon

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ पीपे का पुल

Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
After a long wait began pontoon
मधुबन-बरहज मार्ग पर घाघरा नदी पर बना पीपे का पुल।
लंबे इंतजार के बाद घाघरा नदी पर पीपे का पुल से आवागमन शुरू हो गया है। इससे मऊ, देवरिया सहित कई जिलों की यात्रा आसान हो गई है। हालांकि इस पुल को नवंबर माह में ही चालू हो जाना चाहिए था। फिलहाल पुल चालू हो जाने से लोगों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन



मधुबन के उत्तरी छोर पर घाघरा नदी बहती है। नदी के उस तरफ जनपद  देवरिया की बरहज तहसील स्थित है। बरहज के रास्ते देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर,  रुद्रपुर, महराजगंज सहित तमाम जिलों के सैकड़ों गांव इस रास्ते से जुड़ते हैं। मधुबन क्षेत्र के सैकड़ों रिश्तेदारियां इन जिलों में पड़ती है। जिससे लोगों का प्राय: आवागमन होता है। घाघरा पर पुल नहीं होने से लोगों को बड़हलगंज या गोरखपुर होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ता था। जिसमे समय तथा धन दोनों का नुकसान होता था। घाघरा नदी पर पुल बनाने की मांग कई दशकों से चल रही थी।
विज्ञापन



दो वर्ष पहले सपा के कद्दावर नेता मोहन सिंह के निधन में शामिल होने आए सपा मुखिया मुलायम सिंह ने मोहन सिंह की स्मृति में पुल बनवाने की बात की थी। जिसे मुलायम सिंह ने स्वीकृति प्रदान कर दियारा और इस क्षेत्र के लोगों  के लिए बड़ी राहत दी थी। पुल का काम शुरू भी हुआ लेकिन धीमी गति से चल  रहा है। अभी वर्तमान में दियारा क्षेत्र के लोगों को बरहज की बाजार करने के लिए नदी को पार करना पड़ता है,  जिसकेे लिए नाव ही मुख्य सहारा है। नदी में पुल नहीं बनने की स्थिति में पिछले कई सालों से  नवंबर के महीने में पीपे का पुल लग जाता था, लेकिन संबंधित अधिकारियों की  लापरवाही के चलते आज तक लग नहीं सका था। अब पीपे का पुल बन जाने से जो दूरी  और समय लोग दिन भर में तय करते थे अब वह दूरी आधे समय में तय कर लेंगे और  धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed