फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After a four-month journey, the 308-wheel trailer has halted at the Mau border; it will depart for Gorakhpur today.

Mau News: 4 महीने के सफर के बाद मऊ सीमा पर रुका 308 पहियों का ट्रेलर, आज गोरखपुर के लिए होगा रवाना

Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
After a four-month journey, the 308-wheel trailer has halted at the Mau border; it will depart for Gorakhpur today.
जिले की सीमा पर पहुंचते ही मेगा ट्रेलर को देखने उमड़ी भीड़। संवाद
मऊ। रिएक्टर लदा 308 पहियों का एक विशालकाय ट्रेलर मंगलवार शाम मऊ जनपद की सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास) पहुंचकर रुक गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि इस ट्रेलर का आगे संचालन बुधवार सुबह से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यह विशालकाय वाहन वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिये हैदरगंज गांव तक पहुंचा था। बुधवार सुबह मार्ग पूरी तरह साफ होने के बाद इसका संचालन पुनः प्रारंभ होगा, जिसके कुछ ही देर बाद वाहन मऊ जनपद की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। फोरलेन पर दोहरीघाट तक लगे सभी साइनबोर्ड्स को ऊंचा करने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि वाहन के गुजरने में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह विशालकाय ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) प्लांट के लिए रवाना हुआ था। इस मल्टी-एक्सेल वाहन ने अपनी यात्रा लगभग चार महीने पहले शुरू की थी। कुल 308 पहियों वाले इस ट्रेलर के साथ 40 से 50 तकनीकी व सहायक स्टाफ की टीम लगातार चल रही है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते यह वाहन मऊ जनपद में लगभग एक से दो दिनों तक रहेगा। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि यह ट्रेलर दशहरा तक अपनी अंतिम मंजिल लखीमपुर खीरी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed