फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After a fast start kharna Nirjala

खरना के बाद निर्जला व्रत शुरू

Sat, 05 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sat, 05 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
After a fast start kharna Nirjala
छठ पूजा के मद्देनजर नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे से खरीदारी करतीं महिलाएं।
जिले में छठ पूजा की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गईं। सूर्योपासना का पर्व शुक्रवार को जहां नहाय खाय के साथ शुरू हो गया वहीं शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना करने के बाद निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया। महिलाओं ने पर्व के मद्देनजर जमकर दिन भर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

 
सूर्य पूजा की परंपरा बहुत ही पुरानी है। सूर्य पूजा का विशिष्ट दिवस सूर्य षष्ठी है, जिसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। छठ पर्व पर बड़े ही धूमधाम से अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना की जाती है। कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उदीयमान भगवान दिनकर को अर्ध्य देकर उनसे मन्नत मांगी जाती है। महिलाएं अपने पुत्र और सुख समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन


जिनकी कोख सूनी है, वह महिलाएं भी विश्व देवता को नमन करेंगी। कहते हैं कि इसी दिन वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था। साथ ही इसी दिन ऋषि विश्वामित्र के मुख से गायत्री मंत्र उद्भव हुआ था। तभी से ही छठ पूजा की परंपरा शुरू हुई। इसी मान्यता के तहत व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की शाम को लौकी की सब्जी और चने की दाल के साथ ही अरवा चावल  के भात से व्रत की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार को खरना किया। छह नवंबर को विधि विधान से महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। साथ ही सात नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। शुक्रवार को दिन भर लोगों को पवित्र पोखरों, नदी तट आदि स्थानों पर लोगों ने वेदी बनाया। महिलाओं ने बाजारों में सूप, डलिया, पूजा सामग्री और फलों आदि की खरीदारी की।


रानीपुर, नदवासराय संवाददाता के अनुसार छठ पर्व की तैयारी में रानीपुर ब्लाक के विभिन्न बाजारों में शनिवार को भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान छठ पर्व की खरीदारी  करने के लिए बाजारों में चहल-पहल थी। क्षेत्र  के खुरहट, पलिया, कांझा, रानीपुर, आदि बाजारों में फलों की दूकाने  सजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed