फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akash takes first place in the race.

Mau News: दौड़ मेें आकाश को पहला स्थान

Fri, 09 Oct 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Akash takes first place in the race.
मधुबन के शहीद इंटर कालेज पर तहसील स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता मे भाग दौड़ लगातीं खिलाड़ी
माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मधुबन तहसील के उप जिलाधिकारी दीपक सिंह ने किया।
विज्ञापन

400 मीटर सीनियर बालक दौड़ प्रतियोगिता में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के आकाश को प्रथम स्थान, शहीद इंटर कॉलेज के छोटू चौहान को द्वितीय स्थान और जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी के पीयूष गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

जबकि 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन की लालसा साहनी को प्रथम, फतेहपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज फतेहपुर तालरतोय की नंदिता को द्वितीय और समाज सेवक इंटर कॉलेज भैरोपुर की लक्ष्मीना को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र विक्रम, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. भूपेन्द्र वीर सिंह, जयराम सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed