फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After 22 years, holy Ramadan begins in winter.

Mau News: 22 साल बाद सर्दी में शुरू हो रहा मुकद्दस रमजान

Thu, 19 Feb 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
After 22 years, holy Ramadan begins in winter.
करीब 22 साल बाद माह-ए-रमजान एक बार फिर सर्द मौसम में शुरू होने जा रहा है। इस साल रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2004 में रमजान का महीना अक्तूबर और नवंबर के बीच सर्दी में गुजरा था।
विज्ञापन

इसके बाद लगातार 22 वर्षों तक रमजान मार्च से अक्तूबर के बीच ही आया और रोजेदारों को भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में रोजा रखना पड़ा। वर्ष 2004 से 2025 तक रमजान का महीना हर बार गर्म मौसम में ही रहा।
विज्ञापन

इस दौरान रोजेदारों ने अप्रैल और मई की झुलसाने वाली तपिश झेली तो जून, जुलाई और अगस्त की उमसभरी गर्मी में भी सब्र और इबादत का इम्तिहान दिया। मार्च और सितंबर के महीनों में भी मौसम की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रमजान का महीना धीरे-धीरे खिसककर सर्दियों में पहुंच गया है, जिससे रोजेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। शाही कटरा के मौलाना इफ़्तेख़ार अहमद के अनुसार वर्ष 2026 के बाद अगले करीब 11 साल तक रमजान का महीना दिसंबर, जनवरी और फरवरी की कड़ाके की सर्दियों में आएगा।
इसके अलावा अक्तूबर और नवंबर की गुलाबी सर्दी भी रोजेदारों के लिए आसान साबित होगी। ठंड के मौसम में दिन छोटे होने के कारण रोजे का समय भी कम रहेगा, जिससे इबादत में सहूलियत होगी।
----------------
इनसेट
हर साल 10 से 12 दिन पहले शुरू होते हैं रमजान
चंद्र वर्ष, सौर गणना पर आधारित ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब 10 से 12 दिन छोटा होता है। इसी वजह से रमजान हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर में पहले शुरू होता है और करीब 33 साल में एक बार पूरे मौसमी चक्र को पूरा कर लेता है। चक्र के चलते 22 साल बाद एक बार फिर सर्द में शुरू हुए।

31 साल बाद फरवरी के महीने में आ रहा रमजान
रमजान का महीना एक बार फिर फरवरी में पड़ने जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 1995 में 1 फरवरी से रमजान की शुरुआत हुई थी। उलमा के अनुसार, रमजान हर साल लगभग 10 से 11 दिन पहले आता है और करीब 33 वर्षों में सभी मौसमों का चक्र पूरा करता है। इसी कारण रमजान कभी भीषण गर्मी, कभी बरसात और कभी सर्दियों के मौसम में पड़ता है। इस साल फरवरी के तीसरे सप्ताह में माह रमजान शुरू होने की प्रबल संभावना है।


रमजान की संभावित तिथियां

2026:- 19 फरवरी से 20 मार्च
2027:- 8 फरवरी से 9 मार्च
2028:- 28 जनवरी से 26 फरवरी
2029:- 16 जनवरी से 14 फरवरी
2030:- 6 जनवरी से 4 फरवरी
2031:- 26 दिसंबर 2030 से 24 जनवरी 2031
2032:- 15 दिसंबर 2031 से 13 जनवरी 2032
2033:- 4 दिसंबर 2032 से 2 जनवरी 2033
2034:- 23 नवंबर से 22 दिसंबर
2035:- 12 नवंबर से 11 दिसंबर
2036:- 2 नवंबर से 1 दिसंबर

वर्ष 2026 से लेकर 2036 तक रमजान का महीना सर्दियों के मौसम में आएगा। यानी आने वाले 11 साल रमजान ठंडे और खुशनुमा मौसम में गुजरेगा, जिससे रोजेदारों को गर्मी की कठिन परीक्षा से निजात मिलेगी। चांद दिखने का सभी को इंतजार है।
- मौलाना इफ़्तेख़ार अहमद, शाही कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed