फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   advocates march out

डीएम से नाराज अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
advocates march out
जिलाधिकारी द्वारा एक अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। तथा जिलाधिकारी वापस जाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन



बाद में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में कलेक्ट्रेट, तहसील व दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी के इस कृत्य की निंदा की गई। साथ कलेक्ट्रेट बार के प्रस्ताव के समर्थन में शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



विगत 22 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा पूर्व अध्यक्ष चेत सिंह के साथ कोर्ट में किए गए अमर्यादित आचरण से दुखी अधिवक्ताओं ने बैठक कर सोमवार को  25 जनवरी से डीएम कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया। गुरुवार को डीएम न्यायिक कार्य करने के लिए अपने कोर्ट में बैठे। इस दौरान कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस बात की खबर अधिवक्ताओं को नागवार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील सदर व डिस्ट्रिक्ट बार के अधिवक्ता जिलाधिकारी की कोर्ट के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट बार के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ताओं ने बैठक कर डीएम के कार्यप्रणाली की निंदा की। 

तथा प्रस्ताव पास कर गुरुवार से सभी अदालतों के बहिष्कार का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ता पुन: डीएम कोर्ट के पास पहुंचकर नारेबाजी किए। वहां से नारेबाजी करते हुए दीवानी कचहरी स्थित सेंट्रल बार के पुस्तकालय भवन में पहुचे। जहां पर बार तीनों बार की संयुक्त बैठक हुई।



 जिसमें डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष बीवी सिंह व महामंत्री अतुल राय ने पूरे प्रकरण से सभी को अवगत कराया। इसके बार सेंट्रल बार के अध्यक्ष ने डीएम के कार्यप्रणाली की निंदा का प्रस्ताव पास किया।


तथा डिस्ट्रिक्ट बार के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलेक्ट्रेट के घेराव में भाग लेने का निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed