{"_id":"64ef9134188e7c7ded0899b4","slug":"advocates-abstained-from-judicial-work-in-protest-against-lathi-charge-in-hapur-mau-news-c-295-1-mau1001-1836-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
मऊ। जनपद हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना से जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें 29 अगस्त को जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर किए गए लाठी चार्ज की घटना की निंदा की गई। साथही बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास कर घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि 48 घंटे के अंदर हापुड़ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकार हापुड़ का स्थानांतरण किया जाए। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को 25-25 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। और अधिवक्ता एवं उनके पिता के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त किए जाएं। इस दौरान विनोद कुमार पांडेय, ऋषिकेश सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, नागेंद्र राय, मानसिंह यादव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना की निंदा करते हुए बार काउंसिल के निर्देश पर घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। तथा अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी को सौप। इस दौरान बार के अध्यक्ष पारसनाथ यादव और महामंत्री संतोष श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इस दौरान बार के अध्यक्ष सुशील राय और महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, बद्रीनाथ सिंह आदि शामिल रहे। उधर तहसील बार एसोसिएशन घोसी, तहसील बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना और तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना की निंदा किया। तथा घटना के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपा।