{"_id":"595145ac4f1c1b7c1b8b45c4","slug":"advocacy-for-talim-at-the-festival-of-milit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्लत के पर्व पर ‘तालीम’ की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्लत के पर्व पर ‘तालीम’ की वकालत
ब्यूरो, अमर उजाला/मऊ
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नमाज अदा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मौके पर नगर के डीएवी इंटर कालेज के परिसर में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने जिले की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने पर जोर दिया गया। साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने ईद मिलन समारोह में शामिल सभी नागरिकों को शीतल जल तथा मिष्ठान की व्यवस्था कर एक आदर्श प्रस्तुत किया।
ईद मिलन समारोह में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि मऊ को एक आर्दश जिला बनाने में बच्चों को तालीम की विशेष आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ईद की बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले पर्व को भी इसी प्रकार हर्षोल्लास के साथ संपन्न होंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संयुक्त प्रयास से ही जिले की गंगा जमुनी संस्कृति बरकरार रह सकती है। इस मौके पर उद्यमी त्रिवेणी सर्राफ ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को मिलजुल कर रहने की जरूरत है, तभी हम लोग विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। इस दौरान डॉ. सर्वेश पांडेय, सत्यमित्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की तरफ से नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज परिसर में आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल सभी नागरिकों को शीतल जल तथा मिष्ठान की व्यवस्था कर गंगा जमुनी तहजीब को आपस में मिलकर मजबूत बनाने का आदर्श प्रस्तुत किया। उप्र उ़द्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने ईद मिलन समारोह में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा, जिलाध्यक्ष अजय साहू, महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल, युवा महामंत्री आशीष वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष तारीक अंसारी, शमीम अनवर, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, हसीबुर्रहमान, जावेद अख्तर, विजय सर्राफ, मनीष वर्मा आदि शामिल रहे।