फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adri Nagar Panchayat Chairman representative Rajkumar Jaiswal is no more

Mau News: अदरी नगर पंचायत के चैयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल नहीं रहे

Wed, 27 Mar 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Adri Nagar Panchayat Chairman representative Rajkumar Jaiswal is no more
इंदारा। नगर पंचायत अदरी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल का मंगलवार की सुबह मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही पूरे नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। शव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम पर किया गया।
विज्ञापन

अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी राजकुमार जायसवाल (46) पुत्र राधेश्याम जायसवाल कुछ समय से बीमार थे। इनका इलाज मुंबई में किसी अस्पताल से चल रहा था। मंगलवार सुबह वर्तमान चैयरमैन संगीता जयसवाल के पति राजकुमार की हालत गंभीर देख परिजनों ने आनन-फानन में मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार जायसवाल मृदुल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। वह पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। पूर्व चेयरमैन के दो बेटे किसन जायसवाल 18 वर्ष और दीपक जयसवाल 15 वर्ष एक बेटी ज्योतिका जायसवाल है। पत्नी व अदरी चेयरमैन संगीता जायसवाल का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन


दस साल तक निर्दल होकर भी जीते चुनाव
इंदारा। अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी राजकुमार जायसवाल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। अदरी नगर पंचायत मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लगातार 10 वर्ष तक निर्दलीय चैयरमैन रहे। मौजूद समय में राजकुमार जायसवाल वार्ड-एक से सभासद थे। मृतक राजकुमार जायसवाल अदरी नगर पंचायत में (निर्दल) ही 2006 व 2012 में लगातार 10 वर्ष चैयरमैन रहे हैं। वहीं 2017 के चुनाव में महिला सीट होने के चलते अपनी पत्नी संगीता जायसवाल को निर्दल से ही मैदान में उतारा था जो मामूली मतों के अंतर से पत्नी संगीता जायसवाल चुनाव हारी थी। वही 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में राजकुमार जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल को मैदान में उतारा। जिसमें उन्होंने पर अपने विरोधी को हराकर चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed