एडीजी ने मऊ में कानून व्यवस्था की समीक्षा की, बोले-पंचायत चुनाव में किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी वाराणसी जोन बृजभूषण शर्मा ने शुक्रवार को मऊ जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस लाइन में अधीनस्थों के संग अपराध के साथ चुनावी तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से रुबरु हुए एडीजी वाराणसी बृज भूषण शर्मा ने साफ लहजे में कहा कि अब किसी की भी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोले पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए हैं, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मुख्तार का नाम लिए बिना कहा कि मऊ में माफिया और उसके खास सहयोगियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संपत्ति जब्त करने के साथ गैंगेस्टर में कार्रवाई करने का कार्य किया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। बोले वर्तमान में मऊ पुलिस जिले के तीन ईनामी शातिर बदमाशों की तलाश में जुटी है। तीनों फरार चल रहे हैं।
अपराधियों के न मिलने पर उनको संरक्षण देने वालों का पता लगाया जा रहा है। इन सभी पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोले कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार पुलिस आम जनमानस के बीच संपर्क बना रही है।
ताकि गड़बड़ी फैलाने वालों की तत्काल जानकारी पुलिस तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि एक साल में जोन में 370 करोड़ की अवैध संपत्ति पुलिस ने जब्त की है, इसमें से अवैध तरीके से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया है। इसके अलावा 876 चिन्हित अपराधियों को जिला बदर किया गया है। 173 माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। साथ ही साथ 29 लोगों पर रासुका लगाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।