फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ADG came to know about the system after inspecting it from the police line to the police station

पुलिस लाइन से लेकर थाने तक का निरीक्षण कर एडीजी ने जाना व्यवस्था का हाल

Fri, 05 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ADG came to know about the system after inspecting it from the police line to the police station
शहर कोतवाली में निरीक्षण के दौरान असलहों को देखते एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा। - फोटो : MAU
मऊ। वार्षिक निरीक्षण पर शुक्रवार को मऊ आए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृज भूषण शर्मा ने पुलिस लाइन से लेकर शहर कोतवाली तक का निरीक्षण किया। इस दौरान छोटी मोटी कमियां मिलने पर उन्होंने उसे दूूर करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों से बैठक करने के बाद एडीएजे बृजभूषण शर्मा ने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था के साथ- साथ शस्त्रागार, भोजनालय, नवनिर्मित अध्ययन कक्ष, आरओ प्लांट, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, पुलिसकर्मी आवास, बैरिक, क्वार्टर गार्द, जीपी स्टोर, निर्माणाधीन आवास सहित पुलिस लाइन के समस्त शाखाओ का निरीक्षण किया। इससे पूर्व पंचायत चुनाव को लेकर बैठक किया। इसमें एसपी सुशील घुले, एएसपी टीएन त्रिपाठी के साथ जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहें। इस दौरान एडीजी ने पहले सभी थानों द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल किया। इसके बाद निस्तारण के लिए 18 बिंदुओं पर काम करने को कहा। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाओं को देखते हुए विवादित स्थानों को चिन्ह्ति करने, और प्रभावी कार्रवाई करने के साथ माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, न्यायालय से जारी एनबीडब्लू पर शत प्रतिशत तामिला कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया। कुर्की, वारंटों का शत प्रतिशत तामिला कराने, अभियान चलाकर विवेचनाओं का निस्तारण करने, लापता बालिकाओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाने, वांछितों की गिरफ्तारी करने, पोक्सों एक्ट के लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी करने, जमीनीविवाद को राजस्व टीम से समन्वय स्थापित कर हल कराने, छोटी से छोटी घटना होने पर घटना स्थल का निरीक्षण करने, त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग, गांवों का भ्रमण, जूलूस के मार्गो का भ्रमण करना, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित मानिटरिंग, शस्त्र लाइसेंस धाराको का शत प्रतिशत सत्यापन कराना, संभावित प्रत्याशियों का सत्यापन कराकर अपराधिक इतिहास की जानकारी करना। महिलाओं की सुरक्षा लिए मनचलों के खिलाफ अभियान चलाना, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कोतवाली में थोड़ी बहुत मिली कमियों को उन्होंने तत्काल दूर कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed