फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken against cow and excise smugglers, list of top ten criminals is being prepared

Mau News: गो और आबकारी तस्करों पर होगी कार्रवाई, टॉप टेन बदमाशों की सूची हो रही तैयार

Tue, 06 Aug 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against cow and excise smugglers, list of top ten criminals is being prepared
पुलिस संगीन अपराधों के साथ अब गो तस्करी, आबकारी, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट की टॉप टेन की सूची तैयार कर रही है। इसकी कवायद शुरू की जा चुकी है, जिले के 12 थानों पर इन अपराधों के बड़े बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है, जल्द ही बड़े अपराधियों की टॉप टेन सूची तैयार करके पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में अभी तक जनपद में संगीन अपराधों में टॉप टेन की एक मात्र लिस्ट बनाई जाती थी। एसपी इलामारन जी ने नई कवायद के तहत अब आबकारी, आर्म्स एक्ट, गो तस्करी व एनडीपीएस एक्ट के टॉप टेन बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके लिए हर थानों से इन अपराधों के बड़े अपराधियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जहां रिपोर्ट आते ही सभी टॉप टेन अपराधियों की सूची जिला मुख्यालय सहित सभी थानों व कोतवाली में चस्पा की जाएगी। यही नहीं इन अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी और इनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि नए कानून बनने के बाद शासन- प्रशासन पूरी तरह से अपराध पर चाबुक लगाने की कोशिश में जुटा हुआ है। ऐसे में हर तरह के अपराध में कमी लाना पुलिस का उद्देश्य है। इसके तहत ही संगीन अपराधों के साथ इन अपराधों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed