फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action should be taken on ANM and Asha due to excess delivery in private hospitals

Mau News: निजी अस्पतालों में अधिक प्रसव होने पर एएनएम, आशा पर करें कार्रवाई

Fri, 26 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken on ANM and Asha due to excess delivery in private hospitals
मऊ। सरकारी अस्पतालों की तुलना में निजी अस्पतालों में अधिक प्रसव होने वाले विकास खंडों में संबंधित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही जल्द से जल्द सभी आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित करें। यह निर्देश बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने विकास कार्यों की बैठक करते हुए दिए। स्वास्थ्य हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, 102 एवं 112 एंबुलेंस सेवा की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पहले से ही कार्य योजना तैयार कर मनरेगा के तहत भी सिल्ट सफाई कार्य करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिया। सिंचाई विभाग द्वारा संचालित नई परियोजनाओं एवं भैसई नदी के सर्वे कार्य की भी विस्तृत जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में प्रांतीय खंड में तीन एवं निर्माण खंड में दो सड़कों का निर्माण कार्य होना बताया गया। कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आधार सीडिंग, ओपन सोर्स डाटा के सत्यापन की धीमी प्रगति पर कृषि उपनिदेशक को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशत किया। वहीं पंचायती राज विभाग द्वारा अभी भी कुछ पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। अमृत योजना के तहत जनपद में पार्कों के निर्माण की स्थिति, अपशिष्ट प्रबंधन, मल्टीलेवल पार्किंग एवं ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए जल्द ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत जिन विद्यालयों में अब तक कुछ भी कार्य नहीं हुए हैं, उनकी सूची तैयार कर उन्हें कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, श्रम विभाग एवं गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश अग्रवाल, उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed