{"_id":"6815e40b750f14ca430911a5","slug":"acid-attack-lover-was-angry-because-girl-did-not-break-marriage-three-people-arrested-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: प्रेमी ने ही युवती पर फेंका था तेजाब, शादी नहीं तोड़ने से था नाराज; तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: प्रेमी ने ही युवती पर फेंका था तेजाब, शादी नहीं तोड़ने से था नाराज; तीन लोग गिरफ्तार
Sat, 03 May 2025 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 03:08 PM IST
सार
Acid Attack News: एसिड अटैक होने से युवती की हालत गंभीर हो गई थी। प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह खाैफनाक कांड किया था। सरेराह हुए इस हमले के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Arid Attack in Mau: बीते एक अप्रैल को घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक युवती पर तेजाब से हमला करने वाले मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की भोर में असना नहर के पास से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने युवती से पांच साल से प्रेम प्रसंग होने के बाद भी युवती द्वारा शादी तय किए जाने से नाराज होकर तेजाब फेंकने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी महेश सिंह अत्री ने दी।
एएसपी ने बताया कि बीते एक अप्रैल को दोपहर में घोसी कोतवाली के कटिहारी में दिन दहाड़े इस घटना को लेकर एसपी इलामारन जी. के निर्देश पर घोसी पुलिस, एसओजी/ स्वाट/ सर्विलांस टीम की तीन टीम सीओ घोसी दिनेशदत मिश्रा के नेतृत्व में जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: युवती को पहले दाैड़ाया, फिर शरीर पर उड़ेल दी तेजाब की बोतल, 27 मई को होनी है शादी; रेफर
विज्ञापन
इस बीच, शनिवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी फरार होने के लिए घोसी कोतवाली क्षेत्र के असना नहर के पास है। पुलिस की तीनों टीमों की घेराबंदी के बाद पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के कनकडीह निवासी राम जनम सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया।