फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused responsible for child's death arrested, Aarush lost his life after drinking poisonous toddy

Mau News: बालक की मौत का जिम्मेदार आरोपी गिरफ्तार, जहरीली ताड़ी पीने से गई थी आरूष की जान

Wed, 07 Aug 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Accused responsible for child's death arrested, Aarush lost his life after drinking poisonous toddy
कोपागंज। क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी दो वर्षीय बालक के मौत का जिम्मेदार सतिराम उर्फ खुदबुड़ मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले ही न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसारतपुर के लखौआ मौजा में 27 जून 2023 की सुबह पेड़ से ताड़ी उतारने के बाद सतिराम उर्फ खुदबुड़ ने गांव के ही अशोक, लालधर और अशोक को ताड़ी पिलाई। इसी दौरान गांव के ही अजीत का दो वर्षीय पुत्र आरूष वहां आ गया और ताड़ी पी लिया। कुछ देर बाद बालक सहित सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चा मौके पर ही अचेत हो गया था। परिजनों ने सभी को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने आरूष को मृत घोषित कर दिया। बालक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ताड़ी पीने से ही मौत का कारण पता चला। मंगलवार की दोपहर एसआई अरबिंद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसारतपुर चट्टी से आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed