फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of arranging marriage by posing as a fake policeman, FIR lodged

Mau News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी तय करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of arranging marriage by posing as a fake policeman, FIR lodged
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी सुनिता निषाद ने गोरखपुर निवासी रोहित निषाद पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शादी तय करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुनिता ने बताया कि गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित चेनपुर निवासी रोहित निषाद से उसकी बेटी की शादी तय की जा रही थी। आरोपी रोहित ने खुद को बिहार पुलिस में कार्यरत बताकर शादी तय की।
विज्ञापन

शादी तय होने के बाद आरोपी पक्ष ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की। जिसे 30 मार्च 2025 को विभिन्न माध्यमों से रोहित निषाद के खाते में 50 हजार, 49 हजार तथा विदेश से भेजे गए 49 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, जबकि 3.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा बरक्षा कार्यक्रम में 25 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी एवं अन्य सामान भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तिथि 30 नवंबर 2025 तय होने के बाद कार्ड छपवाकर वितरण कर दिया गया तथा टेंट, लाइट, डेकोरेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर करीब दो लाख रुपये खर्च कर दिए गए। इसी बीच जानकारी मिली कि रोहित निषाद बिहार पुलिस में कार्यरत नहीं है और कथित रूप से कंप्यूटर से तैयार फर्जी पुलिस वर्दी वाली फोटो दिखाकर परिवार को भ्रमित किया गया।
जब परिवार ने रिश्ता तोड़कर रुपये व सामान वापस मांगे तो आरोपी पक्ष ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद 5 दिसंबर 2025 को 2.65 लाख रुपये का चेक दिया गया, लेकिन अगले ही दिन वापस ले लिया गया।

साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed