फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas Ansari appeared before VC for violation of election code of conduct

Mau News: चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी

Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Abbas Ansari appeared before VC for violation of election code of conduct
मऊ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की शुक्रवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। मामले में एसीजेएम एमपी /एमएलए श्वेता चौधरी ने सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तिथि तय की।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार एसआई राजेश वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई थी। 27 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बिना अनुमति के राजाराम पुरा से लेकर भरहु का पूरा तक रोड-शो निकाला। इसमें 5-6 वाहन तथा 100-150 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर विवेचना की। अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, गणेश दत्त मिश्रा, मंसूर अंसारी, मोहम्मद ईशा खान, शाहिद लारी, शाकिर लारी, जुल्फेकार और धर्मेंद्र सोनकर के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। मामले में एसीजेएम ने सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed