फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   aaj se shuroo hoga saavan maah, taiyaaree pooree

आज से शुरू होगा सावन माह, तैयारी पूरी

Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
aaj se shuroo hoga saavan maah, taiyaaree pooree
सावन पर्व को लेकर नगर के गायघाट स्थित शिवमंदिर पर सफाई करता युवक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सावन माह बृहस्पतिवार से शुरू होगा। शिव मंदिरों व प्रमुख मंदिरों को सजाने संवारने का काम बुधवार की देर शाम तक चलता रहा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों से बाबा धाम जाने वाले शिवभक्त भी तैयारी में जुटे रहे। बाजारों मेें गहमागहमी रही। सावन में जिले के वनदेवी, रानीपुर, मधुबन, घोसी, कोपागंज सहित हर चट्टी चौराहों से समूह में कांवरिया एकजुट होकर बाबा धाम के लिए रवाना होते हैं। 14 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के तहत भक्त शिव मंदिरों को सजाने संवारने में लगे रहे। कांवरिए तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वैसे शिव मंदिरों में हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। लेकिन सावन माह भर नगर के शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज शिव मंदिर सहित मधुबन का शिवपुर पांति, कोपागंज, लैरोदोनवार, बारहदुअरिया सहित विभिन्न शिव मंदिरों पर शिवभक्त उमड़ेंगे। कई मंदिरों पर रुद्राभिषेक सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जबकि कई स्थानों पर मेले भी लगेंगे। सावन मास में शिव पूजा के लिए प्रतिवर्ष बढ़ रही शिव भक्तों की संख्या के चलते पूजा सहित विभिन्न सामग्रियों का एक बड़ा बाजार भी बन गया है। विभिन्न छोटी बड़ी कंपनियों ने गेरूवा वस्त्र तो बाजार में उतारा ही है। बैग आदि सहित विभिन्न सामग्रियां भी दुकानों पर बोलबम के नाम से मिल रही हैं। इनके दामों में प्रतिवर्ष वृद्धि दर्ज की जा रही है। सावन माह के मद्देनजर नगर में जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। नारंगी रंग का गमछा, टी शर्ट, हाफ पैंट की खूब मांग हो रही है। काटन साड़ी नारंगी रंग 300 रुपया से 700 रुपया तक बिक रही हैं। इस संबंध में साड़ी व्यवसायी सुरेश कल्यानिया का कहना है कि नारंगी रंग की साड़ी की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed