फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aadhar card made mandatory in government schools

सरकारी विद्यालयों में आधार कार्ड हुआ अनिवार्य

Sat, 25 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card made mandatory in government schools
नगर स्थित बीएसए कार्यालय। - फोटो : MAU
मऊ। शासन ने आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य कर दिया है। उसी प्रकार जिले के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने वाले बच्चों का आधार कार्ड विभाग की तरफ से एक सप्ताह के अंदर बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिले में जिले में 1469 परिषदीय स्कूलों, 94 सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 56 समाज कल्याण में 1.70 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक बैग, जूता-मोजा, एमडीएम, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक सहित तमाम योजनाओं का लाभ दिया जाता है। कई छात्र अलग-अलग विद्यालयों में नामांकन कर योजनाओं का लाभ ले लेेते थे। योजनाओं में पारदर्शिता के मद्देनजर शासन की तरफ से विद्यालयों में दाखिला लेने वाले बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में भी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश ले लिया जाता है। प्रवेश लेने के एक सप्ताह के अंदर विभाग की तरफ से बच्चे का आधार कार्ड बनवा दिया जाता है। प्रत्येक बीआरसी पर आधार कार्ड बनवाने की दो मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों का दावा है आधार कार्ड बन जाने के बाद बच्चे का दो विद्यालयों में एडमिशन नहीं हो पाएगा। साथ ही फर्जी नामांकन पर रोक लग जाएगी। विद्यालयों में अभी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शासन की ओर से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार बनने से फर्जीवाड़े पर काफी हद तक रोक लगी है। दो जगहों पर कोई एडमिशन नहीं करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed