{"_id":"67ec28d74c6afba3410c4ce6","slug":"a-young-man-suffering-from-spinal-cord-disease-committed-suicide-by-hanging-himself-mau-news-c-295-1-mau1001-125991-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान जवान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान जवान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर गांव में तीन दिन पहले लौटे एक सीआरएफ जवान ने सोमवार की रात में रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर (महाबलपुर) निवासी गुड्डू सिंह (42) असम में 142 सीआरपीएफ के बी कम्पनी में तैनात थे। गुड्डू सिंह तीन दिन पहले ड्यूटी से घर आए थे। बीते सोमवार को अपनी पत्नी शशि सिंह और अपने 6 वर्षीय बेटे प्रांजल सिंह को पत्नी के साथ उसके मायके टेकनपुर आजमगढ़ छोड़ दिया था।
गुड्डू सिंह सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। जहां देर रात छत में बने हुक में रस्सी के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नही खुला तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। मृतक की पत्नी शशि सिंह और मां दहाड़े मारकर रो रही थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के संबंध में दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, परिजनों द्वारा आत्महत्या के पीछे बीमारी का कारण होना बताया जा रहा है।