फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man sitting on the roadside was crushed by a truck, died

Mau News: सड़क किनारे बैठे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting on the roadside was crushed by a truck, died
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर वार्ड स्थित पेट्रोलपंप के सामने सड़क किनारे बैठे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई जनपद के तड़ियावा थाना के छितौना गांव निवासी बबलू (25) होली के समय चिरैयाकोट बाजार में रंग बेचता था। सोमवार शाम लगभग साढ़े सात बजे बदहवास अवस्था में पेट्रोलपंप के सामने सड़क किनारे बैठा था। डीजल भरवाकर तेज गति से निकले ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। धीरे-धीरे वहां भीड़ हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। हालांकि उसका ससुर नजीर पुत्र गुलाकी भी उसके साथ रंग बेचता था।ससुर की तहरीर पर नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोलपंप व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का नंबर मिला है। मृतक के ससुर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed