{"_id":"68939e1021dbfa24fd0b9c72","slug":"a-woman-died-due-to-lack-of-treatment-the-doctor-who-arrived-after-eight-hours-was-beaten-up-by-the-family-members-mau-news-c-295-1-mau1001-131813-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इलाज के अभाव में महिला की मौत, आठ घंटे बाद पहुंचे डॉक्टर की परिजनों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इलाज के अभाव में महिला की मौत, आठ घंटे बाद पहुंचे डॉक्टर की परिजनों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर बाग स्थित एक अस्पताल में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोप है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के आठ घंटे बाद भी इलाज न मिलने से महिला की मौत की बात कही।
उधर, महिला की मौत होते ही स्टाफ फरार हो गया, जबकि आठ घंटे बाद जिला मुख्यालय के किसी निजी अस्पताल के पहुंचे डॉक्टर को परिजनों से पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर, इस मामले में मृतका के ससुर की तहरीर पर डॉक्टर सहित तीन लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दर्ज केस के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी देवनारायण ने बताया कि उसकी बहु सुमन (32) पत्नी हरिश्चंद्र को मंगलवार की सुबह ही प्रसव पीड़ा होने पर उसे ढिलई फिरोजपुर बाग स्थित सम्राट सेवा सदन पर इलाज के लिए ले गये थे।
आरोप लगाया कि चिकित्सक ने भर्ती कर लिया, उस के बाद शाम पांच बजे अल्ट्रासाउंड किया तो गर्भ में ही नवजात के मरने की जानकारी होने की बात कही गई।
साथ ही जल्द से जल्द आपरेशन करने का बात कहा गया लेकिन शाम सात बजे तक उसकी बहु का आपरेशन नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि देर शाम काफी समय बीतने के बाद उसका आपरेशन नहीं होने से उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी शाम सात बजे मौत हो गई।
पहले गर्भ में पल रहे बच्चे फिर महिला की मौत से परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके कि नजाकत को भांपते हुए सेवादन का स्टॉप मौके भाग गया, लेकिन जिला से आए चिकित्सक को परिजनों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुची रामपुर पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में रामपुर एसओ कंचन मौर्य ने बताया कि मृतका के ससुर देवनारायण पुत्र रामलोचन की तहरीर पर पुलिस ने सेवा सदन के संचालक अखिलेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सेमरी जमाल पुर और जिला मुख्यालय के चिकित्सक प्रमोद पुत्र शिवबचन निवासी कोइरियापार थाना कोपागंज के साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेटे की चाह को लेकर जिस घर में थी खुशियां, वहां पसरा मातम
मृतका का पति बाहर रह कर एक निजी कंपनी में काम करता है। उधर मृतका अपने पीछे दो बच्चियों को छोड़ गई है । घटना के बाद परिजनों के करूण क्रंदन को देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो रहीं थी। मृतका के ससुर ने बताया कि उनका परिवार इस नन्हे मेहमान की तैयारी में जुटा था लेकिन इन फर्जी डॉक्टरों की टीम ने उसकी इन खुशियों को छीन लिया।