फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A woman arrested for stealing during the song Badhai

Mau News: बधाई गाने के दौरान चोरी करने वाली एक महिला गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A woman arrested for stealing during the song Badhai
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में बधाई गाने के दौरान घर में घुसकर चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के पास से चोरी के कुछ आभूषण बरामद हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अलाउद्दीन पुर निवासी अनुराग श्रीवास्तव का पुत्र होने पर 25 जनवरी की दोपहर कुछ महिलाएं बधाई गाने पहुंची। घर में घुसकर उसके पुत्र को लेकर बधाई गाने के दौरान मां और पत्नी को बहला फुसलाकर लगभग 1.5 लाख रुपये के लेकर फरार हो गई थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीपुर थाना क्षेत्र के घुटमा निवासी सजबुन्निशा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान का कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी पैजनी और एक अंगूठी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed