फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A three-member team raided a brick kiln and suspended operations for non-payment of royalty.

Mau News: तीन सदस्यीय टीम ने ईंट-भट्ठा पर मारा छापा, रायल्टी जमा न करने पर संचालन पर लगाया रोक

Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A three-member team raided a brick kiln and suspended operations for non-payment of royalty.
तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित ईंट-भट्ठा संचालकों की तरफ से रॉयल्टी जमा न किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन की तरफ से जांच पड़ताल तेज हो गई है। शनिवार की शाम एसडीएम राजेश अग्रवाल, सीओ अभय कुमार सिंह और खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने कई ईंट-भट्ठों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान शिवम ईंट-भट्ठा पर रॉयल्टी जमा न करने की पुष्टि होने पर उसके संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई। एसडीएम ने चेतावनी दिया कि क्षेत्र के सभी ईंट-भट्ठा संचालक मंगलवार तक रॉयल्टी संबंधित विभाग में जमा कर दें।अन्यथा अभियान चलाकर भट्ठों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई की खबर मिलते ही भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि रॉयल्टी जमा करने को लेकर पहले ही सभी संचालकों को पत्र जारी किया जा चुका था। इसके बावजूद कई ईंट भट्ठा संचालकों ने मानक का अनुपालन नहीं किया। जिनके खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed