{"_id":"6a0cac9ab0f0edede905dbf9","slug":"a-road-dispute-led-to-a-fight-and-a-woman-was-shot-in-the-leg-mau-news-c-295-1-mau1002-145751-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रास्ते के विवाद में मारपीट, महिला के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रास्ते के विवाद में मारपीट, महिला के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे रास्ते के विवाद में महिला उर्मिला (50) के पैर में गोली लग गई। वहीं मारपीट में कई लोग घायल हो गए। अरविंद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को श्रीराम, सीपक, दीपक और विनीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी अरविंद कुमार सोमवार की रात अपनी भाभी रेनू को बाइक से दवा दिलाकर मादी सिपाह से घर लौट रहे थे। गांव निवासी श्रीराम अपने घर के सामने कुर्सी लगाकर सीपक, दीपक और विनीत के साथ बैठा था।
रास्ते से हटने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में अरविंद का सिर फट गया और वह घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर पिता शिवचंद, भाई सुनील, मां राधिका देवी और पत्नी उर्मिला मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से श्रीराम और सीपक को भी चोट लगने की बात सामने आई है।
आरोप है कि इसके बाद श्रीराम घर के अंदर से तमंचा लेकर आया और अरविंद की ओर फायर किया। बीच-बचाव के दौरान उर्मिला के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजन महिला को उपचार के लिए दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।