Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A resolution was taken to further strengthen the BJP at the booth level.

Mau News: भाजपा को बूथों पर और मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प

Tue, 03 Nov 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A resolution was taken to further strengthen the BJP at the booth level.
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में भाजपा के फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों का किया गया स्वागत। स्रोत-स्वयं
मऊ। भारतीय जनता पार्टी मऊ द्वारा सोमवार को नगर पालिका हॉल में नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण राय, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार परिवर्तन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सन्नो गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल चौहान तथा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू गोंड का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। विभिन्न मोर्चे संगठन को समाज के अलग-अलग वर्गों तक जोड़ने का माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारी निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाएं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है। मुख्य अतिथियों ने कहा कि मोर्चों की भूमिका केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करना भी जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रदेश मंत्री विजय राजभर, मनोज राय, भाष्कर निषाद, सुनील गुप्ता, प्रीतू लता पांडेय, संगीता द्विवेदी, प्रतीक जायसवाल, संजय पाण्डेय, पूजा राय, कृष्णकांत राय, रामानुजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed