{"_id":"57f147544f1c1b9a11574a8a","slug":"a-queue-to-see-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी दर्शन के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी दर्शन के लिए लगी कतार
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दर्शन के लिए लगी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के दूसरे दिन रविवार को द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार रही। तेज धूप के बावजूद आस्था में कमी नहीं दिखी। जयघोष से वातावरण गूंजता रहा ।नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मंदिरों में द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए तड़के से ही रेला लगा रहा।
श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर देवी के दर्शन को व्याकुल थे। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वनदेवी मंदिर तथा शीतला माता धाम पर आकर्षण का केंद्र तालाब भी रहा। दर्शन पूजन के बाद बच्चों और महिलाओं की भीड़ तालाब की मछलियों को देखने के लिए लगी रही।
जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर वनदेवी धाम और शहर में स्थित शीतला माता धाम सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। नवरात्र में यहां लोगों की भीड़ जुटती है। शीतला माता धाम में देवी का पूजन-अर्चन करने के लिए रविवार को सुबह से ही हजारों भक्त लाइन में खड़े थे। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो देवी के जयकारे से गूंजायमान हो रहा था।