फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   a overspeed truck hit a bike in mau,one lady dead

हादसे में बाइक सवार साली की मौत, जीजा घायल

Wed, 12 Apr 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 12 Apr 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
a overspeed truck hit a bike in mau,one lady dead
बाइक से वनदेवी दर्शन करने जा रहे थे दोनों - फोटो : demo
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक-युवती दूर जा गिरे। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई जब कि युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


 घटना की सूचना पाकर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक-युवती बाइक से दर्शन के लिए वनदेवी धाम जा रहे थे। कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव निवासी पूजा भारती (21) पुत्री रामकरन भारती, निवासी ढेकवारा अपने जीजा के भाई अमरेश भारती पुत्र राम किशुन भारती के साथ बुधवार को बाइक से वनदेवी दर्शन करने के लिए जा रहे थी।
विज्ञापन


अभी वह डुमरांव मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। युवक अमरेश को भी मामूली रूप से चोट आई लेकिन पूजा भारती घटना के बाद ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । जबकि ट्रक को बढुआ गोदाम के निकट पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed