{"_id":"66312e9828771897680bc474","slug":"a-middle-aged-man-was-crushed-by-a-pickup-he-lost-his-life-mau-news-c-295-1-mau1002-112081-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, गई जान
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर सोमवार की रात नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल चल रहे व्यक्ति को रौंद डाला। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर निवासी सुभान (55) ड्राइविंग करके रोजी रोटी चलाता था। सोमवार की रात नौ बजे दुबारी से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुबारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़े। तब तक चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुत्र सलामत की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद बाजार से घर लौटते समय बीते दिनों दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी मंगलवार की देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
देवेंद्र पाल (30) पुत्र लाल बहादुर पाल निवासी गोंठा गड़ेरीपुर थाना दोहरीघाट बीते दिनों दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद बाजार करने गया हुआ था। शाम लगभग 7:30 बजे लौट रहा था। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें देवेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। वहां से चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों ने गोरखपुर जनपद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊ जनपद भेज दिया।