फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A large number of revenue-related cases were reported at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); out of 521 cases, 37 were resolved on the spot.

Mau News: समाधान दिवस में राजस्व के अधिक, मामले आए, 521 में से 37 का मौके पर निस्तारण

Tue, 07 Jul 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A large number of revenue-related cases were reported at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); out of 521 cases, 37 were resolved on the spot.
मधुबन तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते जिला​धिकारी आनंद वर्धन और 
सोमवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे अधिक राजस्व और चकबंदी से संबंधित मामले प्राप्त हुए, जबकि सबसे कम प्रार्थनापत्र पुलिस विभाग से जुड़े रहे। कुल 521 प्रार्थनापत्रों में से 37 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक ने मधुबन तहसील में पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। मधुबन में कुल 135 मामले प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 86, चकबंदी विभाग के 25, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग के 5 और अन्य विभागों के 4 मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंपा गया।
दोनों अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
घोसी तहसील में एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने फरियाद सुनी। यहां कुल 127 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें 90 राजस्व, 11 विकास, 2 पुलिस, 2 विद्युत, 2 नगर पंचायत और 1 समाज कल्याण विभाग से संबंधित थे। इनमें से 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने फरियाद सुनी। यहां 153 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 का निस्तारण किया गया। चार मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। यहां सर्वाधिक 71 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।

सदर तहसील में 106 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। छह मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। यहां सर्वाधिक 65 मामले राजस्व, 9 पुलिस, 11 विकास और 15 अन्य विभागों से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed