{"_id":"6a8215a658edd84bbc077e6a","slug":"a-grand-tableau-of-shiva-and-parvati-was-taken-out-youths-danced-while-tossing-abeer-and-gulal-mau-news-c-295-1-mau1001-150379-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिव पार्वती की निकली भव्य झांकी, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिव पार्वती की निकली भव्य झांकी, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे युवा
विज्ञापन
चिरैयाकोट में बाजार में नगर क्षेत्र भ्रमण पर निकली शिव -पार्वती जी की झांकी।
- फोटो : Archive
चिरैयाकोट। खाकी बाबा कुटी कांवड़िया संघ के तत्वावधान में शनिवार शाम छह बजे शिव पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कांवड़िये गाजीपुर से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। झांकी खाकी बाबा कुटी से शुरू होकर चौक बाजार, वलीनगर और पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए चौक स्थित शिव मंदिर पहुंची। इसके बाद झांकी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर समाप्त हुई। झांकी के आगे डीजे पर युवा अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह झांकी पर फूलों की वर्षा की। पूरा चिरैयाकोट बाजार 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा और महिलाओं ने मंगलगीत गाए। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के दो दर्जन से अधिक कांवड़ियों ने चौक और थाना परिसर स्थित शिव मंदिरों में मत्था टेका। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद वे देर शाम गाजीपुर के लिए रवाना हुए।ये कांवड़िए अगले सोमवार को गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे। इसके बाद वे प्रमुख शिव मंदिरों में स्थापित शिवलिंगों पर जलाभिषेक करेंगे। झांकी की सुरक्षा और सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
सामूहिक श्रावणी पूजा से समाज में आती है समरसता: डॉ. राम गोपाल गुप्त
मऊ। बलीपुरा स्थित सत्ती घाट शिव मंदिर पर औरंगाबाद क्षेत्रीय इकाई द्वारा सामूहिक श्रावणी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज के संरक्षक डॉ. राम गोपाल गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कहा कि सामूहिक श्रावणी पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता, सहजता और आपसी एकता की भावना मजबूत होती है, साथ ही भक्तों को भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। पूजा के दौरान सात प्रकार के अन्न से निर्मित विशेष खीर का भोग कुलदेवता संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज को अर्पित किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया, दुर्गा मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, अपूर्व गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, उमेश चंद एडवोकेट, दीप गुप्ता, विनोद गुप्ता एवं अजय मद्धेशिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।