फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A four-wheeler that was running after hitting and running collided with a scooter, an elderly man died, a woman seriously injured.

Mau News: टक्कर मार कर भाग रहा चार पहिया वाहन सवार स्कूटी से भिड़ा, बुजुर्ग की माैत, महिला गंभीर

Sat, 28 Sep 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
A four-wheeler that was running after hitting and running collided with a scooter, an elderly man died, a woman seriously injured.
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे चार पहिया वाहन सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। भागते समय स्कूटी से जा भिड़ा। इस हादसे में जहां वृद्ध की माैके पर ही मौत हो गई वहीं स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चार पहिया चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी इसीमदार (75) बृहस्पतिवार रात 11 बजे लघु शंका के लिए घर से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे। तभी मधुबन से घोसी की तरफ आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तेजी से भागने की फिराक में चालक ने कुछ दूरी पर ही घोसी से मधुबन जा स्कूटी सवार मधुबन थाने क्षेत्र के देवनाथ निवासी मनोरमा यादव पुत्री इंदल यादव को भी टक्कर मार दी। दोनों हादसों के बाद चार पहिया बंद होने पर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। तेज शोर होने के बाद आस-पास के लोग जब तक पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से इसीमदार एवं मनोरमा यादव को निकट के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने इसीमदार को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक इसीमदार के पुत्र इरफान की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरवरी बेगम, पुत्र इरफान, सरताज अहमद, आफताब अहमद, भतीजा कलाम अहमद एवं इशराफील अहमद के साथ ही परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


-------------------

कोट

चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृत बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर वाहन के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- राजकुमार सिंह, कोतवाल घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed