Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A conspiracy was hatched to usurp an uncle's property; the court has annulled the fraudulent sale deed.

Mau News: चाचा की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश, अदालत ने फर्जी बैनामा किया निरस्त

Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched to usurp an uncle's property; the court has annulled the fraudulent sale deed.
मऊ। चाचा की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई साजिश पर रोक लगाते हुए सदर जूनियर डिविजन न्यायालय जज रजत कुमार यादव ने सात साल पहले फर्जी तरीके से कराए गए दो बैनामों को निरस्त कर दिया। तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी विपक्षी हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद अदालत ने वारिसों के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

बैनामा कराई गई जमीन कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ और फैजुल्लाहपुर गांव में हैं। दिसंबर 2018 में आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के टड़वां शेरपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह ने फर्जी तरीके से धवरियासाथ गांव निवासी ऊषा सिंह को जमीन बैनामा किया था।
विज्ञापन

जबकि इस जमीन की खतौनी में वरासत से धवरियासाथ गांव निवासी जगदीश सिंह और संजय सिंह का नाम दर्ज है। आदेश के अनुसार जगदीश सिंह और संजय सिंह के चाचा सत्यदेव सिंह की दो पत्नियां ललिता व जुगता थीं। सत्यदेव सिंह की मृत्यु के बाद उनकी दोनों पत्नियों का नाम बतौर वारिस राजस्व अभिलेख में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता की मृत्यु के बाद सत्यदेव सिंह की संपूर्ण संपत्ति की वारिस जुगता हुईं। जुगता की मृत्यु के बाद सत्यदेव की संपूर्ण पैतृक संपत्ति जहली सिंह के विधिक जीवित वारिसों के पास चली गई। जुगता की मृत्यु के बाद धवरियासाथ मौजा और फैजुल्लाहपुर के फैजुल्लाहपुर में 18 जनवरी 2013 को जीवित वारिस जगदीश सिंह और संजय सिंह का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज हो गया।
दोनों भाइयों को पैसे की सख्त आवश्यकता थी, जिसके चलते 19 अक्तूबर 2013 को फैजुल्लाहपुर के 533.5 एकड़ भूमि धवरियासाथ गांव निवासी विधिचंद्र और मोतीचंद्र को बेच दी।
जिसके बाद विधिचंद्र और मोतीचंद्र का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गया। कुछ दिन बाद सत्येंद्र सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह ने फर्जी तरीके से खतौनी में अपना नाम दर्ज करा लिया। जिसकी जानकारी होने पर जगदीश सिंह ने आपत्ति की तो उनका नाम निरस्त कर दिया गया।

इसी बीच विपक्षियों ने तीनों अराजी नंबर की संपूर्ण भूमि धवरियासाथ गांव निवासी ऊषा सिंह को बैनामा कर दिया। जबकि फैजुल्लाहपुर गांव स्थित अराजी नंबर 65 पर विधिचंद्र और मोतीचंद्र का नाम दर्ज था और दोनों काबिज थे। एक वैध बैनामा के होते हुए उसी भूमि का दुबारा विक्रय करने का अधिकार विपक्षियों को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed