फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A car crashed through the wall of a house, and a young woman was trapped in the rubble.

Mau News: दीवार तोड़कर घर में घुसी कार, युवती मलबे में दबी

Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A car crashed through the wall of a house, and a young woman was trapped in the rubble.
रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में अनियंत्रित होकर घर की दीवार मेें टकराई कार।
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में बुधवार की देर शाम एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़ते अंदर जा घुसी। हादसे में खाना बना रही एक युवती इस घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, वहीं युवती का इलाज कस्बा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुर–सुलतानीपुर मार्ग पर चकिया गांव में सड़क पर ही सुनील का घर है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी रोशनी घर के परिवार के सदस्यों के लिए खाना बना रही थी। इसी बीच मिर्जाहादीपुरा तिराहा की ओर से आ रही सफेद कार पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे स्थित सुनील के मकान से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की पक्की दीवार गिर गई। हादसे के समय अगले हिस्से में बनी रसोई में खाना बना रही रोशनी घायल हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर रोशनी को बाहर निकाला।

रानीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार चालक पड़ोस के गांव मंडूसरा का निवासी है, घायल युवती का इलाज निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed